जबलपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चली गोली

Gupta Nagar Jabalpur golikand

जबलपुर। दीपावली पर्व की ठीक दूसरीं रात जबलपुर शहर गोलियों की गूंज से दहल गया। दरअसल जबलपुर शहर के गुप्ता नगर में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

  • गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
  • गुप्ता नगर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद
  • मृतक के परिजनों ने भी की मारपीट

जानकारी के मुताबिक गुप्ता नगर में रहने वाले राजकुमार नामक व्यक्ति के भतीजे भवानी का इलाके के रहने वाले संतोष से विवाद हुआ था जो विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष के भाई ने बंदूक निकाल ली, जिस दौरान अचानक गोली चलने से राजकुमार को घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपी पक्ष के परिजन को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल किया है जिसका मेडिकल कालेज में उपचार जारी है। फिलहाल गढ़ा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।