छिदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मातेश्वरी जगत देव मंदिर में नवरात्रि पर्व के चलते सुबह सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचकर पूजन अर्चना कर माता की सेवा में लीन है। स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र जगतदेव मातेश्वरी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं जबकि नवरात्र के विशेष अवसर पर मनोकामना ज्योति कलश स्थापित करने की परम्परा को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
- 840 मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किए गए
- मनोकामना के अनुरूप स्थापित होती है ज्योति कलश
- पंचमी और अष्टमी का विशेष महत्व
- जगतदेव बाबा सहित देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित
इस वर्ष मंदिर में 840 मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं। बताया जाता है कि सिद्ध पीठ जगत देव मंदिर में जगतदेव बाबा के साथ-साथ सभी देवी देवताओं का भी निवास है जिसके कारण पंचमी और अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना सहित महाआरती होती है।
