धार्मिक आयोजन में शामिल हुए अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह

Amarwara MLA Kamlesh Pratap S

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह इन दिनों लगातार सामाजिक सहित धार्मिक आयोजन में शामिल होकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं जिसका सीधा संबंध नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से जोड़ा जा रहा है। नगरीय निकायों और पंचायत की चुनावी तारीखों के मद्दे नजर अब सभी राजनीतिक दल के प्रमुख नेता सक्रीयता दिखाकर लोगों के बीच अपना समय बिता रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह, ग्राम बम्होरी में आयोजित भागवत कथा आयोजन में भी शामिल हुए।

  • बम्होरी में आयोजित भागवत कथा में हुए शामिल
  • नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों की चर्चा