अमरवाड़ा गौशाला में गायों की देखभाल को लेकर लापरवाही

amarwara gaushala

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा की शारदा माई सालीवाड़ा गौशाला में मौजूद लगभग 150 से 200 गायों की देखभाल के लिए समाजसेवियों ने मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि चारा, भूसे सहित पीने का पानी की व्यवस्था गौशाला में नहीं है। कुछ समाजसेवियों ने इस संबंध में पंचायत कर्मचारियों से भी मदद की बात कही लेकिन किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने से अब गौशाला में मवेशियों की देखभाल का विषय गंभीर हो चुका है।