छिंदवाड़ा के सगुनिया में पेड़ से लटक मिला छात्र का शव

saguniya chhindwara

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। फांसी के फंदे पर शव लटका होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की जिसके बाद मृतक की पहचान दसवीं कक्षा में अध्यनरात छात्र अखिलेश के रूप में हुई जो कि अपने गांव सगुनिया से लछुआ स्कूल के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ने हर दिन जाता था। हालांकि पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच पडत्रताल शुरू की।