हर्रई काॅलेज में युवाओं का अटका एडमिशन, जांच की मांग

Harrai govt College

अमरवाड़ा। हर्रई के शासकीय काॅलेज में तकनीकी कारण के चलते युवाओं का एडमिशन नहीं होने पर अब युवाओं ने जांच कराकर एडमिशन देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि दो से तीन राउंड में रजिस्ट्रेशन कराए गए जिसके लिए फीस भी ली गई लेकिन उसके बाद भी एडमिशन नहीं हुआ।

  • तकनीकी कारणों के चलते नहीं हो सका एडमिशन
  • हर्रई के शासकीय काॅलेज का मामला
  • तीन राउंड में ली गई रजिस्ट्रेशन फीसः युवा
  • समय और पैसे को खराब नहीं होने देंगेः एसडीएम

वही इस मामले अमरवाड़ा एसडीएम दीपक वैद्य ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी जबकि युवाओं के समय और पैसे को खराब नहीं होने दिया जाएगा।