Surkhi MP Upchunav: सुरखी के राहतगढ़ को विकास कार्यों की मिली सौगात

Surkhi MP upchunav minister govind singh rajpur

सुरखी। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के राहतगढ़ पहुंचकर करोड़ों रूपयों के विकास कार्यों की जनता को सौगात दी है। बता दें कि मंत्री ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बनेनी घाट मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • 2 करोड़ रूपयों में बनेगा खेल स्टेडियम
  • मंगल भवन एवं समुदायिक भवन के लिए भी सहयोग
  • राहतगढ़ में विकास का पहिया चलाः गोविंद सिंह

मंत्री ने राहतगढ़ में खेल स्टेडियम के लिए 2 करोड़ रूपए, 12 लाख रू के पुल की स्वीकृति, शादी घर के लिए 1 करोड़ रुपयों के अलावा विश्वकर्मा समाज, नामदेव समाज, कबीरपंथी समाज को सामुदायिक भवन बनाने के लिए आर्थिक सहयोग किया है।