छिंदवाड़ा जिले में भारी बारिश, नदियां उफान पर

chhindwara rain

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। बात करें छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग की तो सिंगोड़ि पेंच नदी भी उफान पर है जिसके कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार देखने को मिली है जबकि मौके पर पुलिस की तैनाती कर बैरिकेडिंग की गई।

  • नरसिंहपुर मार्ग की सिंगोड़ि पेंच नदी उफान पर
  • पुल के उपर से बह रहा पानी, यातायात थमा
  • बटकाखापा से गुनेरी रोड का पुल क्षतिग्रस्त
  • जलभराव से खेतों की फसल भी प्रभावित

इसके अलावा बटकाखापा से गुनेरी रोड की पुलिया भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे क्षेत्रों का संपर्क टूट चुका है। वहीं कई क्षेत्रों के खेतों में जलभराव के कारण फसलें भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है।