jabalpur

जबलपुर सदर इलाके की दुकानों में लगी भीषण आग

जबलपुर। कैंट क्षेत्र के सदर इलाके में देर रात करीब 4 से 5 दुकानों में आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शाॅट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लगी जिसके बाद आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आईं। बता दें कि कई दूर से आग की लपटे दिखाई दे रहीं थी जिसकी सूचना लगते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंची।

  • सदर इलाके की दुकानों में देर रात लगी आग
  • पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची
  • शाॅट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना
  • कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

जबलपुर एडिशनल एसपी ने बताया कि सदर बाजार स्थित माता मंदिर के पास साइकिल दुकान में आग लगे जिसके बाद असापास की दुकानों को भी आग ने चपेट में ले लिया। वहीं फायर बिग्रेड द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Back To Top