उपचुनाव का दौर, जबलपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह

Faggan Singh Kulaste

जबलपुर। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे, इस दौरान फग्गन सिंह कुलस्ते ने बीजेपी कार्यकर्ता से मुलाकात भी की। मध्यप्रदेश की 28 सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्यमंत्री फग्गन सिंह ने बीजेपी की जीत का दावा किया।

  • उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं कुलस्ते
  • बीजेपी के लिए जनता का रूझान सकारात्मकः कुलस्ते
  • उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को होनी हैं वोटिंग
  • 10 नवम्बर को होगा परिणाम घोषित

बता दें कि फग्गन सिंह कुलस्ते उपचुनाव के लिए ग्वालियर अंचल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जिन्होने बीजेपी के लिए लोगों का सकारात्मक रूझान बताया। हालांकि मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को वोटिंग होनी है जबकि 10 नवम्बर को परिणाम घोषित होगा।