Lakhnadon accident

सिवनी के लखनादौन बायपास पर हुआ हादसा, दो की मौत

सिवनी। जिले के लखनादौन बाईपास पर ओवर ब्रिज के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलटी जिसमें सवार महिला एवं पुरुष की मौके पर ही मौत होने की जानकारी मिली है जबकि अन्य दो लोग घायल बताए जा रह हैं।

  • बाईपास पर ओवर ब्रिज के पास हुई दुर्घटना
  • जबलपुर से छिंदवाड़ा जा रहे थे कार सवार लोग
  • दुर्घटना में दो की मौत, दो लोग घायल

बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति मेडिकल संबंधित व्यवसाय करते हैं जो जबलपुर से छिंदवाड़ा जा रहे थे इसी बीच सिवनी के लखनादौन बाईपास पर दुर्घटना हुई जिसमें दो की मौत जबकि दो लोग घायल हुए है जिन्हे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Back To Top