jabalpur police

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 जुआरियों से कई घातक हथियार बरामद

जबलपुर। पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है, बता दें कि भानतलैया इलाके में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने करीब 41 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनमें कब्जे से लाखों रूपयों नगदी सहित घातक हथियार बरामद किए गए हैं, वहीं पकड़े गए आरोपियों में से कुछ के संबंध राजनीतिक पार्टी से भी बताए जा रहे हैं जिनसभी को अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • भानतलैया इलाके में जुआ फड़ पर कार्रवाई
  • लगभग 7 लाख 40 हजार रूपए नगदी जब्त
  • करीब 18 हथियार भी जब्त किए गए
  • 41 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जबलपुर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि भानतलैया में चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई है जिसके तहत 41 जुआ खेलने वालों को गिरफ्तार करते हुए 7 लाख 40 हजार 250 रूपए जब्त किए गए जबकि कुछ लोगों से 18 हथियार भी जब्त किए गए। हालांकि जबलपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

Back To Top