सिवनी विधायक के साथ ऑनलाइन फ्राॅड, असम से पकड़ाया आरोपी

online fraud

सिवनी। विधायक के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में सिवनी जिले की लखनादौन पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सिवनी विधायक दिनेश राय के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन फ्राॅड कर 4 लाख 51 हजार 465 रूपयों का ट्राजेंक्शन किया था जिस संबंध में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को ट्रेस किया जिसके बाद असम के गुवाहाटी पहुंचकर हिरातस में लिया जिसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूला।

  • ऑनलाइन फ्राॅड करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
  • असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार हुआ आरोपी
  • सिवनी विधायक दिनेश राय के साथ हुआ था फ्राॅड
  • लगभग 4 लाख 51 हजार रूपयों का हुआ था फ्राॅड