पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का हुआ निधन

सिवनी। नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय मंत्री रहीं विमला वर्मा का निधन हो गया है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. विमला वार्मा का निधन उनके निवास गरधर भवन में हुआ जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्व. विमला वर्मा को सिवनी के मुक्तिधाम में शाम 6 बजे मुखाग्नि दी गई। जानकारी के मुताबिक स्व. विमला वर्मा 90 वर्ष की थीं।

1जुलाई 1929 को नागपुर महाराष्ट्र में जन्मी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी विमला वर्मा ने सिवनी में एम.ए, बी.टी, तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वह सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हो गईं। वह 1963 से 1967 तक सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक बनीं। 1967 से लेकर 1990 तक लगातार मध्यप्रदेश में विधायक रहीं।

विमला वर्मा प्रदेश में स्वास्थ्य, सिंचाई और ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की कैबिनेट मंत्री रहीं। 1991 में वो पहली बार 10 वीं लोकसभा के लिए सिवनी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। 1998 में वे दोबारा सांसद बनीं। विमला वर्मा ने नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाला।

विमला वर्मा के निधन से कांग्रेस में शोक है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है- दीदी की असीम कृपा हमेशा मुझ पर रही।

You May Also Like

More From Author