SEONI | सिवनी : जिले के लखनादौन में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़क उठे। दरअसल ग्रामीण कार्यकर्ता सांसद से खामिया गोसाई ग्राम में उप सोसायटी खोली जाने की मांग लेकर आये थे लेकिन जैसे से ग्रामीणों ने मांग से अवगत कराना चाहा तो सांसद ने पत्र लेने से इंकार कर दिया और मंच से ग्रामीण कार्यकर्ताओ को नीचे उतार दिया। इसी बात से कार्यकर्ता नाराज हो गए और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को कार्यक्रम के बाद घेर लिया लेकिन वहां सांसद गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गये। लखनादौन जनपद पंचायत अध्यक्ष जलसों बाई ने भी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
Related Posts
पेट्रोल पम्प पर लूट के साथ 57 लीटर डीजल भरवाकर फरार हुए बदमाश
सिवनी जिले के चमारी पेट्रोल पंप पर देर रात्रि 4 अज्ञात लुटेरों ने देशी कट्टे की नोंक पर लूट की…
खाई में ट्रक गिरने से नागपुर सिवनी मार्ग पर लगा वाहनों का जाम
दो क्रेनों की मदद् से ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास, मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लम्बा जाम देखा…
छपारा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
Sivni | सिवनी : छपारा थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें कि…
