सिवनी में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण धीमी हुई वाहनों की गति

सिवनी। जिले के धूमा घंसौर क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा देखा गया। घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे 7 पर वाहन का आवागमन धीमी गती में देखा गया। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का एहसास लोगों को हुआ जो क्षेत्र नर्मदा बरगी बांध डूब क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इस वर्ष का यह पहला दृश्य है। वहीं कड़ाके की ठंड के कारण क्षेत्र के किसानों की मसूर चने की फसलें भी प्रभावित होने की संभावना है।

  • सिवनी जिले में वर्ष 2020 का पहला दृश्य
  • कोहरे की चादर में लिपटा नेशनल हाईवे 7
  • कड़ाके की ठंड के कारण हुआ घना कोहरा
  • वाहनों का आवागमन धीमी गति में देखा गया

You May Also Like

More From Author