भैया-भाभी और भतीजी को आग के हवाले किया और फिर कर ली आत्महत्या

anuupur crime news

अनूपपुर। जिले में तीन लोगों को जिंदा जलाने के बाद आरोपी द्वारा खुद को फांसी लगाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने अपने भाई, भाभी और भतीजी को जिंदा, आग लगा दी जिसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम धनगवा का मामला
  • भैया-भाभी एवं भतीजी की हुई मौत
  • दीपक नामक आरोपी ने लगाई फांसी
  • आगजनी में एक बच्चा भी हुआ घायल

दरअसल अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम धनगवा का मामला है जहां देर रात दीपक नामक युवक ने अपने भाई भाभी समेत भतीजी पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इसी पूरे घटना क्रम का कारण भाईयों से विवाद होना बताया जा रहा है, वहीं आग्जनी में एक बच्चा घायल भी हुआ है जिसका उपचार जारी है।