सिवनी के संगठन ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

Seoni matra shakti sangatha

सिवनी। बीते 12 वर्षों से सिवनी के मातृ शक्ति संगठन द्वारा शहीदों की याद में शौर्य का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाता आ रहा है। वहीं आयोजन के 13वे वर्ष में भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी जबकि यूथ विंग समर्पण के जरिए मध्यप्रदेश के शहीद जवान बाला बिंदु कुमरे, प्रवीण राजपूत, फत्ते सिंह कुडोपा, अमित ठेंगे एवं भूषण सताई के गृह ग्राम पहुंचकर परिजनों का सम्मान किया गया।

  • शौर्य का सम्मान कार्यक्रम के तहत किया सम्मान
  • 12 वर्षों से आयोजन करता आ रहा है संगठन
  • शहीदों के गृह ग्राम पहुंचकर किया परिजनों का सम्मान