100 से ज्यादा युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

  • 100 से ज्यादा युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
  • लखनादौन विधायक ने युवाओं से गले मिलकर किया स्वागत
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष से परेशान थे कार्यकर्ता: पूर्व भाजपा कार्यकर्ता
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक से प्रभावित हुए हैं: कार्यकर्ता

BJP का दोमन छोड़कर 100 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है जिसके बाद सिवनी जिले के लखनादौन विधायक ने युवाओं का गले मिलकर स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा मंडल के पूर्व महामंत्री ने बताया कि कई पीढ़ियों से उनका परिवार भाजपा का समर्थन करता था लेकिर आज की स्थित में कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष से परेशान है जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। बताया गया कि 100 से 120 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं जो कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और क्षेत्रीय विधायक योगेन्द्र सिंह से काफी प्रभावित हुए हैं।


You May Also Like

More From Author