लोग बोले, दुष्कर्म करने वाले को जनता के हवाले किया जाये

  • लोग बोले, दुष्कर्म करने वाले को फांसी से भी बढ़कर मिले सजा
  • सिवनी की सड़क पर उतरे हजारों लोग
  • दुष्कर्म की पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगाई
  • दुष्कर्म करने वाले को फांसी से भी बढ़कर सजा देने की मांग

मध्यप्रदेश के मंदसौर में मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत को लेकर सिवनी जिले में जनता के बीच काफी आक्रोश है। नगर के व्यस्तम नगरपालिका चोक से लेकर जय स्तंभ गांधी चैक तक कांग्रेस के आह्वान पर केंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में नगर के हर उस शख्स ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई जिसके लिए मंदसौर दुष्कर्म मामले की पीड़ित बच्ची के लिए हमदर्दी थी। बच्ची को इन्साफ दिलाने के लिए हजारों लोग सड़क पर उतरे और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।


You May Also Like

More From Author