Joint Youth Board Development Program Amarwara

अमरवाड़ा में संयुक्त युवा मंडल विकास कार्यक्रम आयोजित

छिंदवाड़ा। नेहरू युवा केंद्र संगठन छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा एवं हर्रई विकासखंड का संयुक्त रुप से युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सभागृह अमरवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमरवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी दीपक वैद्य के द्वारा उपस्थित युवा मंडल के सदस्यों को संबोधित किया गया,साथ ही जिले से आए नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला समन्वयक के के उरमलिया द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को एवं मुख्य अतिथियों को नेहरू युवा केंद्र के उद्देश्यों को विस्तृत रूप से बताया और कार्यों और कर्तव्य के बारे में भी जानकारी दी गई।

वरिष्ठ समाजसेवी विनोद तिवारी और देवेंद्र जैन द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब,असहाय और समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे हुए दीनहीनों की सेवा करने और समाज का भला करने हेतु नेहरू युवा कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम दीपक वैद्य,जिला समन्वयक केके उरमलिया, समाजसेवी विनोद तिवारी और देवेंद्र जैन सहित युवा मंडल कार्यकर्ता और मंडल में शामिल सभी महिलाएं, युवक और युवतियां शामिल रहे।

Back To Top