माफियाओं ने वन विभाग कर्मचारियों पर किया हमला

  • बड़ामलहरा वन रेंज की मगरा पिपरिया बीट का मामल
  • अतिक्रमण की सूचना पर मौके गई थी टीम
  • लाठी डंडो से कर्मचारियों पर किया गया हमला
  • घायलों का उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ इलाज
  • घायलों को छतरपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया

छतरपुर के बड़ामलहरा वन रेंज की मगरा पिपरिया बीट पर वन माफियाओं द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने तथा वाहन के साथ तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वन विभाग रेंजर को अतिक्रमण के प्रयास की सूचना मिली थी जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। घायल कर्मचारियों को बड़ा मलहरा उप स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।


Back To Top