टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मिला तेंदुआ शावक का शव

  • मोहगांव स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन का मामला
  • तेंदुआ शवक की मौत पर आपसी संघर्ष की आशंका
  • टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे

सिवनी के मोहगांव स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक तेंदुआ शावक का शव मिला है। तेंदुआ शावक की मौत पर आपसी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ के शव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगली सुअर भी म्रत स्थिति में मिला है। फिल्हाल टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे।