Datia andolan bharat bandh

किसान आंदोलनः दतिया में भारत बंद का दिखा मिला जुला असर

दतिया। देशभर में किसान संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान का असर मध्य प्रदेश के दतिया में भी देखने को मिला। भारत बंद के दौरान दतिया के प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे, तो वही कृषि उपज मंडी में भी किसान नजर नहीं आए। किसान संगठन के आव्हान पर बंद के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दतिया ने भी अपना पूरा समर्थन किसानों को दिया और बाजार में कांग्रेस के नेता बाइकों पर सवार होकर खुली हुई दुकानों को बंद कराते हुए भी नजर आए। स्थानीय किला चैक पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने किसानों की मांगों के समर्थन में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

  • दतिया में भारत बंद का दिखा मिला जुला असर
  • कांग्रेस कमेटी ने किसानों का किया समर्थन
  • मांगों के तहत तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा
  • कांग्रेस कमेटी ने बाइक रैली भी निकाली
Back To Top