अगस्त तक कम होगा कोरोना, पंडोखर सरकार ने किया दावा

Pandokhar sarkar

दतिया। श्री पंडोखर धाम से गुरूशरण जी महाराज द्वारा प्रदेश के पत्रकारों से वर्चुअल वार्ता कर कोरोना (Corona Virus) को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान गुरूशरण महाराज ने कोरोना को मां भगवती का रूप बाताते हुए हर 100 वर्ष में महामारी आने की बात कही। गुरूशरण महाराज ने बताया कि देश, प्रदेश, तहसील स्तर के मुखियाओं की 100 वर्ष में की गई गलतियों का परिणाम है क्योंकि मुखिया के साथ प्रजा को भी पिसना पड़ता है। बताया गया कि मां भगवती के क्रोध के कारण आज आमजन भय, पीढ़ा, कष्ट और संकट से जूझ रहा है। ऐसे में देव अनुष्ठाान कराकर कोरोना को शांत किया जा सकता है।