Sardarpur SDOP Ashwarya Shashtri

धार में लव जिहाद मामला, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। दरअसल अमझेरा थानांतर्गत दसई का यह मामल है जहां एक बालिका को समुदाय विशेष के युवक द्वारा भगाकर लेजाने का आरोप परिजनों ने लगाया जबकि इसमें बालिका की मौसी की भी भूमिका बताई है जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

  • अमझेरा थाना क्षेत्र के दसई का मामला
  • बालिका के परिजनों ने की थाना में शिकायत
  • समुदाय विशेष के युवक पर भगाकर लेजाने का आरोप
  • युवक के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारीः एसडीओपी

सरदारपुर एसडीओपी, एश्वर्य शास्त्री ने बताया कि एक बालिका अपने परिजन के साथ फाॅर्म भरने गई थी जिसके बाद बालिका घर वापस नहीं लौटी जिसके बाद गुमशुदा होने की शिकायत थाना में की गई थी। वहीं परिजनों ने बालिका की मौसी पर एक सुदाय विशेष के युवक से संबंध होने का आरोप लगाया जबकि युवक द्वारा ही बालिका को भगा कर लेजाने का आरोप लगाया गया है जिसपर पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Back To Top