जैसीनगर जैन मंदिर में हुई चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी ले उड़े चोर

Jaisinagar sagar

सागर। जिले के जैसीनगर जैन मंदिर में घुसकर बीति रात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी रूपयों की चोरी किए है जिसके बाद अब पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। दरअसल जैसीनगर में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरियों की वारदात बढ़ रही है जबकि ताजा मामला दिगम्बर जैन मंदिर से सामने आया जहां मंदिर में घुसे अज्ञात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर लगभग 70 हजार नगदी रूपयों की चोर की है।

  • मंदिर में घुसे चोरों ने तोड़ा दानपेटी का ताला
  • लगभग 70 हजार नगदी रूपयों की चोरी
  • अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

सागर एएसपी, विक्रम सिंह ने बताया कि जैसीनगर के जैनमंदिर में ताला तोड़कर चोर घुसे जहां से दानपेटी को तोड़कर करीब 70 हजार रूपयों की चोरी की गई है। हालांकि रात की घटना है, जिस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।