Vidisha Bal Bihar

विदिशा बाल बिहार के श्रमिकों को सौंपी उपयोगी सामग्री

विदिशा। सर्व ब्राह्मण आत्मनिर्भर कल्याण संघ द्वारा विदिशा के सावरकर बाल विहार के श्रमिकों को उपयोगी समाग्री का वितरण किया गया। बता दें कि संघ सदस्यों द्वारा श्रमिकों को 4 तगाड़ी 2 फावड़े एवं 2 कटर भेंट करते हुए सहयोग किया गया है। दरअसल बाल विहार की हालत सुधारने के लिए निरंतर समाजसेवियों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है जिसमें बड़े तौर पर नगर के लोगों का भी सहयोग मिला।

  • सर्व ब्राह्मण आत्मनिर्भर कल्याण संघ ने दी भेंट
  • 4 तगाड़ी 2 फावड़े एवं 2 कटर भेंट किए
  • बाल विहार को संवारने का काम कर रहे समाजसेवी
  • नगरिकों द्वारा निरंतर मिलकर किया जा रहा श्रमदान

इस अवसर पर सुषमा पाठक ने बताया कि संघ द्वारा समाज के वंचित गरीब निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई बुनाई पार्लर की निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि पं. शिवकुमार तिवारी ने कहा कि समाज के युवाओं को कृषि आधारित प्रशिक्षण मशरूम, लेमन ग्रास तुलसी आदि उत्पादन का प्रशिक्षण शीघ्र प्रदान करेग। संघ के सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि संघ द्वारा निशुल्क कोचिंग दी जाएगी संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज शर्मा ने सभी उपस्थितो का आभार व्यक्त किया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुषमा पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा, महामंत्री मनोज शर्मा, प्रवक्ता पलक शर्मा श्रमिकों को उपयोगी सामग्री भेंट करने बाल विहार पहुंची।

Back To Top