ratlam tal

ताल के रहवासियों ने असुविधाओं पर जताया आक्रोश

रतलाम। जिले के ताल में अशुद्ध पेयजल और कच्ची सड़क के कारण हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रहवासियों के साथ मिलकर नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। वहीं दूसरी ओर चंबल नदी में ग्रेसिंग फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्यवाहीं नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

 

 

  • अशुद्ध पेयजल और कच्ची सड़क पर आक्रोश
  • कैमिकल युक्त पानी पीने से बीमारी का खतराः ग्रामीण
  • समस्या निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • निकाय की आर्थिक स्थित ठीक नहींः सीएमओ

विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि कैमिकल युक्त पानी पीने से लोगों को बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है जिसके कारण मजबूरन लोगों को टैंकरों का पानी खरीदना पड़ रहा है। हालांकि समस्या का जल्द से जल्द निराकरण की मांग उठाई गई। वहीं अधिकरी ने बताया कि निकाय की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण काम नहीं हो पा रहे हैं।

Back To Top