निंबोला में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का धरना

Burhanpur nimbola kisan andolan

बुरहानपुर। जिले के ग्राम निंबोला में कांग्रेस द्वारा धरना आंदोलन किया गया। बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस द्वारा समर्थन करते हुए आंदोलन की योजना बनाई है जिसके तहत बुरहानपुर जिले के निंबोला में कांग्रेसियों द्वारा धरना दिया गया। बता दे कि पंचायत के सामने इंदौर इच्छापुर रोड के पास धरना दिया गया जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित जिले के नेता कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

  • निंबोला में कांग्रेसियों द्वारा दिया गया धरना
  • कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन का समर्थन
  • धरना देकर केन्द्र सरकार का किया गया विरोध