नेपानगर उपचुनावः चुना भट्टा के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार

Nepanagar Byelection

बुराहनपुर। जिले के नेपानगर में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच चुना भट्टा इलाके के मतदाताओं ने बहिष्कार किया है। बता दें कि चुना भट्टा इलाके के लोगों द्वारा पट्टे नहीं तो वोट नहीं का नारे देते हुए चुनाव बहिष्कार किया है।

  • चुना भट्टा इलाके के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार
  • ‘पट्टे नहीं तो वोट नहीं’ का लगाया नारा
  • प्रचार के दौरान प्रत्याशियों का भी किया था विरोध

बता दें कि नेपानगर विधानसभा का यह वहीं वार्ड है जहां प्रत्याशियों को वार्ड में प्रचार-प्रसार तक नहीं करने दिया गया था और अब लोगों ने इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए अपनी मांगों के तहत मतदान भी नहीं करने का निर्णय लिया है।