बैतूल जिले में कोरोना वैक्सीन का टीककरण हुआ शुरू

corona covidshield vaccine betul

बैतूल। कोरोना वैक्सीन का 16 जनवरी से वैसीनेशन शुरू हो चुका है जिसके तहत बैतूल जिले में भी प्रथम चरण में 100 लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया। जानकारी के मुुताबिक आमला सारणी विधानसभा के विधायक व संजीवनी हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ योगेश पंडाग्रे ने कोरोना वैक्सीन का टीका लिया और सभी लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम को कम किया। इस दौरान मुख्य रूप से सीएमएचओ डाॅ प्रदीप धाकड़, सिविल सर्जन डाॅ अशोक बारंगे, डाॅ ए.के पांडेय, डाॅ मनीष लश्करे, डाॅ नूतन राठी, डाॅ दीप साहू मौजूद रहे।

  • प्रथम चरण में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई
  • डाॅ योगेश पंडाग्रे ने भी लगवाया टीका
  • वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम को कम करने का भी प्रयास