pali umaria

पाली में ऑटो को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में एक ऑटो को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत जबकि तकरीबन 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रोड किनारे खड़े ऑटो में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे जिस दौरान पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, वहीं घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

  • ऑटो में सवार थे लगभग 13 लोग
  • एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल
  • 5 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया

घटना के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो चुका है, वहीं दूसरी ओर पांच गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हालांकि पाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Back To Top