मुख्यमंत्री ने 19 जल प्रदाय योजनाओं का ई-लोकार्पण

CM shivraj singh

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों की 19 जल प्रदाय योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमें से 225 करोड़ की 12 योजनाओं का लोकार्पण और 142 करोड़ की 7 योजनाओं का भूमि-पूजन हुआ। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया भी मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ई-लोकार्पण
  • पीथमपुर की जनता को भी मिला लाभ
  • अमृत पेयजल योजना के तहत ई-लोकार्पण

इसी के तहत धार जिले के पीथमपुर में अमृत पेयजल योजना का ई लोकार्पण सीएम द्वारा किया गया। बता दें कि नर्मदा नदी का जल अमृत जल योजना के तहत पीथमपुर में लाया गया है जिसमें 87 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत आ चुकी है।