Tiger budni sehore

खेत पर सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला

सीहोर। जिले के बुदनी में एक बाघ ने महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि बुदनी वन परिक्षेत्र के ग्राम डुंगरिया में बाघ ने खेत में सो रही एक वृद्ध महिला पर हमला किया था जिसके बाद महिला की मौत हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। वहीं बाघ द्वारा महिला का शिकार किए जाने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

https://twitter.com/i/status/1360520708158152704

  • बुदनी वन परिक्षेत्र के ग्राम डुंगरिया का मामला
  • बाघ के हमले के बाद दहशत में ग्रामीण
  • परिजनों को 10 हजार की सहायता राशि दी गई

मृतका की पहलचान गेदाबाई के रूप में हुई है जो कि खेत पर बने टपरे में थी जिस दौरान बाघ ने हमला किया। हालांकि मृतक के परिजनों को वन विभाग ने 10 हजार की सहायता राशि भी उपलब्ध कराई है।

Back To Top