सरकार की सदबुद्धि के लिए सिवनी सहकारी कर्मचारियों ने किया यज्ञ

Sahkari karmchari seoni

सिवनी। जिले में सहकारी समिति के कर्मचारियों ने वंशीलाल ठाकुर की अध्यक्षता में विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया। बता दें कि भगवान गणेश की विधिवत पूजन अर्चना के बाद वेद मंत्रों के साथ कर्मचारियों को यज्ञ कराया गया।

  • बीते 9 दिनों से कलमबंद हड़ताल पर हैं कर्मचारी
  • सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल
  • चक्काजाम एवं आत्मदाह की भी योजना बनाई

बता दें कि बीते 9 दिनों से प्रदेश के तकरीबन 55 हजार सहकारी समिति कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर है लेकिन आजतक सरकार सहकारी समितियों की मांगों के मध्य सामंजस्य नहंी बैठा पाई है। वहीं हड़ताल के कारण पूरे जिले में होने वाली गेहूं के रजिस्ट्रेशन भी रुके हुए हैं।