Anuppur Traffic

अनूपपुर में 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया ट्रैफिक पुलिस आरक्षक

अनूपपुर। जिले में लोकायुक्त टीम द्वारा यातायात पुलिस आरक्षक को 40 हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ा गया है जिसमें यातायात प्रभारी के भी संलिप्त होने का मामला सामने आया है। रीवा लोकायुक्त एएसपी, प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि अनूपपुर से ट्रक निकालने के लिए यातायात प्रभारी अमित विश्वकर्मा द्वारा 50 हजार रूपए रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से 10 हजार रूपए पहले ले लिए गए थे जबकि प्रभारी द्वारा शेष 40 हजार रूपयों की राशि अपने अधिनस्त आरक्षक को पैसे लेने भेजा जिसे गिरफ्तार किया गया।

  • अनूपपुर से ट्रक निकालने के लिए मांगी थी रिश्वत
  • अनूपपुर चैक पोस्ट से राशि लेते पकड़ा गया आरक्षक
  • यातायात प्रभारी द्वारा लिए गए थे 10 हजार रूपए
  • 40 हजार की शेष राशि प्राप्त करने आरक्षक को भेजा
Back To Top