बालाजी मंदिर से महंत ओमजी महाराज पहुंचे पुणे

पुणे। 72 फीट पाली बालाजी मंदिर के आश्रम ट्रस्ट ओमजी महाराज का पुणे आगमन हुआ जिस दौरान राजस्थान के प्रवासियों द्वारा महंत का स्वागत किया गया। बता दें कि पाली स्थित 72 फीट ऊंची बालाजी की मूर्ती विश्व भर में प्रसिद्ध है वहीं मंदिर आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमजी महाराज है जिनके महाराष्ट्र के पुणे पहुंचने पर राजस्थान के प्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया।

  • बालाजी मंदिर आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष हैं ओमजी महाराज
  • बालाजी की मूर्ती है विश्व भर में प्रसिद्ध

वहीं मीडिया से रूबरू होकर महंत ओमजी महाराज ने बालाजी के चमत्कारों के बारे में बताया। जानकारी दी गई कि प्रसिद्ध बालाजी महाराज की मूर्ति दर्शन के लिए लोग देश विदेश से आते हैं वहीं अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भी बालाजी मंदिर की मिट्टी को निर्माण में लगाने के लिए भेजा गया है।

You May Also Like

More From Author