hail fall seoni mp

ओलावृष्टि से सिवनी जिले में किसानों की फसल प्रभावित

सिवनी। मध्यप्रदेश के कई हिस्सें में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों की फ़सल प्रभावित हुई है। वहीं सिवनी जिले के केवलारी, लखनादौन एवं छपारा ब्लाक के भी कई गांव में किसानों की फसल ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है। जानकारी के मुताबिक किसानो की गेहूं, अरहर, मसूर की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। वहीं किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल के निर्देश के बाद प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक दल द्वारा सर्वे शुरू भी कर दिया गया है।

  • केवलारी, लखनादौन, छपारा ब्लाक के गांव प्रभावित
  • कृषि मंत्री के निर्देश के बाद सर्वे हुआ शुरू
  • गेहूं, अरहर, मसूर की फसल को हुआ नुकसान
Back To Top