CM कमलनाथ से मिला मातृशक्ति संगठन, दुष्कर्म के विरोध में उठाई आवाज

Seoni Matra Shakti Sangathan

सिवनी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और मध्य प्रदेश के भोपाल में नाबालिग मासूम के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर सिवनी जिले की मातृशक्ति संगठन ने खिलाफ में आवाज उठाई है।

संगठन सदस्य सीमा राजपूत ने जानकारी दी कि घटनाओं से आहत मातृशक्ति संगठन ने महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते हुए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री से मिलकर घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की जिसपर सीएम ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द सरकार संगठन की मांग, फांसी की सजा,पाॅर्न साइट बंद करने तथा नाबालिग आरोपी पर रहम नहीं करने की तीन मुख्य मांगों पर अपना फैसला करेगी।