BJP नेता ने कमलनाथ सरकार को बताया एक्सीडेंटल गवर्नमेंट

Kamal Nath Sarkar Accidental Govt

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने बांधवगढ़ विधायक शिवनरायन सिंह के नेतृत्व मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। बता दें कि भाजपाईयों ने बिजली कटौती, अवैध उत्खनन, किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी तथा दिन प्रतिदिन प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म और चोरी डकैती के मामालों के खिलाफ प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उमरिया कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेता सतेंद्र तिवारी ने बताया कि कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश का कबाड़ा कर दिया है जिसका प्रभाव उमरिया जिले पर काफी पड़ा है। भाजपा नेता ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को एक एक्सीडेंट गर्वेमेंट बताया। हालांकि भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा।