कोठी के व्यापारियों ने किया बंद का समर्थन

kothi vyapaari bandh

सतना। ईकाॅमर्स कम्पनियों के विरोध में देशव्यापी आव्हान पर सतना जिले के कोठी में भी असर देखने को मिला। कोठी व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध जताते हुए अपनी दुकानें बंद रखकर बंद का समर्थन किया। बता दें कि देशभर में व्यापारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा कानून की विसंगतियों सहित सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए बंद रखा गया।

  • टैक्स वृद्धि के कारण सरकार का किया विरोध
  • कोठी व्यापारी संघ ने किया बंद का समर्थन
  • खाद्य सुरक्षा कानून की विसंगतियों के खि़लाफ बंद