महू उपजेल में रिश्वत लेते पकड़ाया सफाईकर्मी, आरक्षक भी संलिप्त

mhow sub jail

इंदौर। महू उपजेल के सफाईकर्मी को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक कैदी के परिजन से, मुलाकात करने और सुविधा देने के नाम पर रिश्वत मांगने पर लोकायुक्त टीम द्वारा उपजेल के आरक्षक और सफाईकर्मी को लोकायुक्त टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

  • 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सफाईकर्मी
  • कैदी के परिजन से मांगी गई थी रिश्वत
  • आरक्षक के भी संलिप्त होने पर हुई कार्रवाई

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि जितेंद्र सोलंकी की शिकायत पर महू उपजेल के सफाई कर्मी मनीष बाली को रिश्वत लेते पकड़ा गया है जिसमें आरक्षक राजेंद्र राठौर भी संलिप्त होने की पुष्टि लोकायुक्त डीएसपी, प्रवीण बघेल द्वारा की गई।