रतलाम के गांव में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

Gas cylinder blast

रतलाम। ताल अंतर्गत ग्राम थमगराड़िया के चार मकानों में गैस सिलेंडर फटने के बाद भीषण आग लगने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि नगदी रूपयों सहित जेवरात घर में लगी आग की चपेट में आए हैं। वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। हालांकि आगजनी के कारण कोई हताहत नहीं हुई है।

  • आग के कारण नकदी सहित जेवरात जले
  • गैस सिलेंडर फटने के कारण आग लगीः अधिकारी

 

मामले में नायब तहसीलदार कैलाश डामर ने बताया कि पूर्ण नुकसानी का असल आकलन जांच पूरी होने पर बताया जा सकेगा जबकि नुकसानी की भरपाई का शासन के जरिए प्रयास किया जाएगा।