रतलाम में रक्षाबंधन पर्व को लेकर सजा बाजार

Rakshabandhan market

रतलाम, 21 अगस्त. जिले में रक्षाबंधन (raksha bandhan) पर्व को लेकर बाजार में रंग-बिरंगी राखियों से दुकाने सज चुकी है. इस बार रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा जिसके लिए महिलाओं ने अपने भाईयों के लिए राखियां और भाईयों ने अपनी बहन के लिए उपहार खरीदना शुरू कर दिए हैं. बाजार में मोरपंख, डोरेमोन, हथफूल रेशम के धागे से लेकर कुंदन- चंदन, ब्रेसलेट ओर कई प्रकार की राखीया दिखाई दे रही है…