तीन हिस्से से टूटा पुल: शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा, उपर से गुजर रहे लोग चपेट में आए

kolaras shivpuri bridge breaking

शिवपुरी जिले के कोलारस में बड़ा हादसा हुआ है। पचावली सिंध नदी का पुल तीन हिस्से में अचानक टूटकर गिरने से अफरा तफरी का माहौल बन गया जबकि इस हादसे में दो लोगों के चपेट में आने की भी प्राथमिक जानकारी मिली है। कोलारस के पचावली सिंध नदी का यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है जिसके टूटने के दौरान पुल से गुजर रहे दो बाइक सवार व्यक्ति चपेट में आने की जानकारी मिली है। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्तियों की तलाश शुरू की।