BJYM शिवुपरी अध्यक्ष मुकेश चौहान पर FIR दर्ज – खबर का असर

Mukesh Chouhan BJYM Shivpuri

शिवपुरी। भाजपा नेता द्वारा थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को धमकाने के मामले में कैमरा24 पर खबर चलने के बाद अब खबर का असर हुआ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान सहित एक अन्य व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बता दें कि बीते दिनों शिवपुरी जिले से भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान ने अपने समर्थकों के साथ सुभाषपुरा थाने पहुंचकर उनकी यात्री बस का चालान काटने की बात को लेकर पुलिसकर्मी से बहस की गई थी जिसका वीडियो सामने आया था।

हालांकि खबर चलने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया और अब मुकेश चौहान सहित बस ऑपरेटर संघ अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, धमकाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

DOWNLOAD