pithampur viral video

व्यक्ति ने फाइनेंस बैंक पर किया पथराव, पीथमपुर में वीडियो वायरल

धार। पीथमपुर में एक व्यक्ति द्वारा फायनेंस बैंक पर पथराव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीथमपुर सेक्टर 1 स्थित एक फाइनेंस बैंक की खिड़कियों व दरवाजों पर एक व्यति द्वारा पत्थर से हमला किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अधेड़ व्यक्ति जमकर चिल्लाते हुए भी नजर आ रहा है जिसके जवाब में बैंक के कर्मचारियों द्वारा भी व्यक्ति के साथ हाथापाई की गई।

 

  • सेक्टर 1 स्थित स्माॅल फाइनेंस बैंक पर पथराव
  • लोन चुका ने को लेकर किया जा रहा परेशानः व्यक्ति
  • पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

जानकारी के मुताबिक मानसिंह नामक व्यकित ने जना स्माॅल फाइनेंस बैंक से 40 हजार का लोन लिया था जिसको क्लोज कराने को लेकर बैंक द्वारा बुलाया गया था लेकिन वहीं दुव्र्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए व्यक्ति ने फाइनेंस बैंक पर पथरवा कर दिया। हालांकि बैंक अधिकारी की ओर से पुलिस को व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई है।

Back To Top