उमरिया। नौरोजाबाद तहसील के ग्राम डगडौआ स्थित भगवान बिरसा मुंडा परिसर में आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बता दें कि बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की मुख्य उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
- जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल
- 12 मार्च 1930 को हुई थी दांडी यात्रा शुरू
उल्लेखनीय है की 12 मार्च 1930 को महात्मा गाँधी ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी जिसे 75 वर्ष बीत चुके है। देश की आजादी में शामिल तमाम महापुरुषों के स्थलों पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाकर अमर शहीदों को याद किया जा रहा है।
