कुरवाई में नगर उदय कार्यक्रम आयोजित

Nagar Uday kurwai vidisha

विदिशा। कुरवाई में नगर उदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस दौरान उपस्थित लोगों ने सीएम शिवराज के लाइव संवाद को देखा। बता दें कि कुरवाई नगर परिषद के हितग्राहियों को लगभग 16 करोड़ रूपयों की योजनाओं का लाभ मिला है जिस कार्यक्रम में कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा आगामी 5 साल का विकास रोड मैप का भी विमोचन किया गया।

  • 5 साल का विकास रोड मैप का विमोचन हुआ
  • जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने उद्बोधन में जनता से अपने नगर को स्वच्छ एवं साफ रखने की अपील की कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास स्ट्रीट वेंडर स्वरोजगार योजना सामाजिक न्याय पेंशन अंत्येष्टि संभल सेवा योजना जैसी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वितरण किया गया।